ePaper

जयंती पर याद किये गये महात्मा गांधी व शास्त्री

Updated at : 03 Oct 2025 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
जयंती पर याद किये गये महात्मा गांधी व शास्त्री

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

चतरा. जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती मनायी गयी. जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ. उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी ने सत्य व अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलायी. शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश को आत्मनिर्भरता व अनुशासन का संदेश दिया. मौके पर जिला महासचिव राजवीर, पूर्व जिलाध्यक्ष इमदाद हुसैन, जिप सदस्य चंद्रदेव गोप, बालेश्वर यादव, संजय जायसवाल, गोविंद सिंह, नेसार अंसारी, निशांत जायसवाल, सत्यम भारद्वाज, अरुण कुमार यादव, रमेश राम, सुधीर दुबे, गुड्डू आलम, अजीमुद्दीन ख्वाजा, मो इब्राहिम, मो राकिब समेत अन्य उपस्थित थे.

गिद्धौर. बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में कांग्रेस ने महात्मा गांधी की जयंती मनायी. कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये. वरिष्ठ नेता बालेश्वर यादव ने गांधी जी के नीति व सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कही. प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र दिये गये. मौके पर इंटक नेता सुधीर दुबे, प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola