संचित कुमारी 93.80 अंक लाकर बनी विद्यालय टॉपर

Updated:
विज्ञापन
संचित कुमारी 93.80 अंक लाकर बनी विद्यालय टॉपर

जवाहर नवोदय विद्यालय छात्रा संचित कुमारी ने 93.80 अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी

विज्ञापन

चतरा. जवाहर नवोदय विद्यालय छात्रा संचित कुमारी ने 93.80 अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी. दूसरे नंबर पर आराध्या श्री 91.80, तीसरे स्थान पर सूरज कुमार 90.80, चौथे स्थान पर प्रीति पायल 90.40 व कंगना कुमारी 90 अंक प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र लोखंडे ने बताया कि परीक्षा में 72 विद्यार्थियों ने भाग लिया था. जिसमें 71 उत्तीर्ण हुए. विद्यालय का रिजल्ट 98.61 प्रतिशत रहा. आगे उन्होंने कहा कि छात्र शिक्षकों की मेहनत के कारण विद्यालय का रिजल्ट अच्छा रहा. उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी. एनटीपीसी प्लांट के पीछे झाड़ियों में लगी आग टंडवा. एनटीपीसी पावर प्लांट के पीछे स्थित मजदूर कॉलोनी के समीप झाड़ियों में आग लग गयी. आग की लपटें इतनी उठ रही थी कि दूर दूर से देखी जा रही थी. आग की सूचना के बाद सीआइएसएफ के अग्निशमन दस्ता द्वारा काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया. बताया गया कि एनटीपीसी प्लांट के अंदर उगे घास को साफ सफाई के बाद प्लांट के बाहर फेंक दिया जाता है. जिसमें हमेशा आग लगने की संभावना बनी रहती है. जानकारों की मानें, तो एनटीपीसी पावर प्लांट में गर्मियों में हमेशा आग लगने की घटना होती आयी है. ऐसे में अगर सावधानी नही बरती गयी, तो कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola