CSIR-UGC NET: चतरा के साकेत रंजन ने हासिल की ऑल इंडिया 17वीं रैंक

Updated:
विज्ञापन

फोटो - साकेत रंजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा के युवा साकेत रंजन ने CSIR-UGC NET गणित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल की है. 99%ाइल के साथ यह सफलता उन्होंने कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से पाई है.

विज्ञापन

चतरा. शहर के पांचवा मुहल्ला निवासी साकेत रंजन ने जून 2026 में आयोजित सीएसआईआर-यूजीसी नेट की गणित विषय की परीक्षा में सफलता हासिल की है. 10 सितंबर 2026 को जारी परीक्षा परिणाम में साकेत रंजन ने 99 प्रतिशत परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया 17वां रैंक हासिल किया है. वह सेवानिवृत्त शिक्षक सुबोध प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं.

विज्ञापन

परिवार और आसपास में खुशी का माहौल

साकेत की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी खुशी का माहौल है. उनकी सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.

मेहनत और अभ्यास को बताया सफलता का आधार

साकेत रंजन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों व प्रियजनों को दिया है. उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola