चतरा: हवन-पूजन के साथ गणेश उत्सव का समापन

Updated:
विज्ञापन

पूजा मे शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा के ग्वालटोली में पांच दिवसीय गणेश उत्सव का समापन हवन-पूजन के साथ हुआ. भक्तों की भारी उपस्थिति में महाआरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया. विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरलाल तालाब में किया गया.

विज्ञापन

चतरा. ग्वालटोली मोहल्ला स्थित देवी मंडप में पांच दिवसीय गणेश उत्सव शनिवार को हवन-पूजन के साथ संपन्न हो गया. पांच दिनों तक चले अनुष्ठान में सुबह व शाम महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

विज्ञापन

आयोजन आचार्य विद्यासागर शास्त्री की देखरेख में किया गया. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भी वितरित किया गया. हवन-पूजन के बाद गणेश प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए हरलाल तालाब ले जाया गया, जहां विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते रहे.

मौके पर भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य नवीन साह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola