टंडवा: दयानंद पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

Updated:
विज्ञापन

प्रधानाचार्या के साथ खिलाडी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दयानंद पब्लिक स्कूल, टंडवा में आयोजित इंटर हाउस कबड्डी टूर्नामेंट में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. सीनियर बालक वर्ग में शिवाजी हाउस और बालिका वर्ग में अब्दुल कलाम हाउस ने जीत हासिल की.

विज्ञापन

टंडवा. दयानंद पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउस की टीमों ने भाग लिया. जहां खिलाड़ियों ने अनुशासन व खेल भावना के साथ अपने-अपने हाउस का प्रतिनिधित्व . सीनियर बालक वर्ग में शिवाजी हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया. वहीं अब्दुल कलाम हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया,बालिका वर्ग में अब्दुल कलाम हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

विज्ञापन

वहीं स्वामी विवेकानंद हाउस ने द्वितीय स्थान हासिल किया.इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनी कुमारी व निदेशक पवन कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला.इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षक राहुल कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा. विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी विजेता व उपविजेता टीमो को सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola