Road Accident: इटखोरी में बोलेरो-ऑटो के बीच भीषण टक्कर,चालक की मौत, एक महिला घायल
Bihar News (सांकेतिक फोटो)
Road Accident: चौपारण रोड में कॉलेज मोड़ के आगे आज सोमवार को एक बोलेरो और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल चालक ने हजारीबाग ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया.
Road Accident | इटखोरी, विजय शर्मा: चतरा जिले के चौपारण रोड में कॉलेज मोड़ के आगे आज सोमवार को एक बोलेरो और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गयी. जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है. मृतक की पहचान धनखेरी निवासी मोहम्मद मारूफ के रूप में हुई है. वहीं घायल महिला चौपारण के नेवरी करमा गांव निवासी है.
आपके शहर में
हजारीबाग ले जाने के क्रम में चालक ने तोड़ा दम
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे ऑटो चालक चौपारण से इटखोरी की ओर आ रहा था. वहीं बोलेरो चालक चौपारण की ओर जा रहा है. इसी दौरान कॉलेज मोड़ के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में ऑटो चालक मोहम्मद मारूफ गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. यहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया. हजारीबाग ले जाने के क्रम में ऑटो चालक की मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें
Shravani Mela: बाबा नगरी में कांवड़ यात्रा के दौरान भूल से भी न करें ये गलती, यात्रा हो जायेगी खंडित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए