ePaper

रश्मि प्रकाश ने पैदल मार्च कर मतदाताओं से मांगी वोट

Updated at : 11 Nov 2024 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
रश्मि प्रकाश ने पैदल मार्च कर मतदाताओं से मांगी वोट

चतरा विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी रश्मि प्रकाश ने सोमवार को शहर में पैदल मार्च किया.

विज्ञापन

चतरा. चतरा विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी रश्मि प्रकाश ने सोमवार को शहर में पैदल मार्च किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट मांगा. रश्मि प्रकाश ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करूंगी. युवाओं को रोजगार से जोड़ा जायेगा. पलायन की समस्या को दूर करूंगी. महिलाओं को सशक्त बनाया जायेगा. बिना भेदभाव के सभी वर्गों का विकास करूंगी. लोगो के सुख दुख में हमेशा साथ रहूंगी. उन्होंने कहा कि लोजपा प्रत्याशी विकास के मुद्दों को छोड़ जाति, धर्म की बात कर रहे हैं. मतदाता सब जान रही हैं. उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में अधिक से अधिक वोट करने की अपील की. इस अवसर पर पप्पू यादव, अभिषेक निषाद, राजवीर, चित्रांश, रिंकू खान, भोला वर्मा, चंदन यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola