Simaria: एदला में दुर्गा पूजा को लेकर नई कमिटी गठित, पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह बने अध्यक्ष
सिमरिया के एदला पंचायत में दुर्गा पूजा को लेकर नई समिति का गठन किया गया. पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है. नवरात्र में कलश यात्रा और भव्य पंडाल की तैयारी होगी.
धर्मेन्द्र कुमार की रिपोर्ट
सिमरिया. प्रखंड के एदला पंचायत सचिवालय में मंगलवार को दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जागेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने की. इस दौरान पुरानी पूजा कमिटी को भंग कर नई कमिटी का गठन किया गया. नई कमिटी में पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाया गया. शनतनु कुमार को सचिव, बसंत प्रसाद साहू को कोषाध्यक्ष, अरुण कुमार को उपाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार को उपसचिव और रूपलाल कुमार को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई.
संरक्षक और कार्यकारिणी में कई लोग शामिल
कमिटी के संरक्षक के रूप में बालेश्वर साहू, नेमधारी महतो, जागेश्वर प्रसाद कुशवाहा और ललन कुमार समेत अन्य लोगों को शामिल किया गया है. कार्यकारिणी सदस्यों में सभी वार्ड सदस्य के अलावा मीनू महतो, सुमन कुमार, सिकेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार प्रजापति, रविंद्र कुमार, अमन कुमार, मनोज साव और दिनेश्वर कुमारन समेत अन्य लोग शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: Chatra : साप्ताहिक बाजार में सामान खरीदने गया था युवक, लौटकर देखा तो बाइक गायब
पहले दिन निकलेगी कलश यात्रा
बैठक में नई कमिटी के सदस्यों ने नवरात्र के पहले दिन कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया. इसके साथ ही भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल बनाने तथा पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण और भक्तिभाव के वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया गया. मौके पर राजेंद्र कुमार, बिरेंद्र कुमार, रामेश्वर कुमार, विनेश कुमार, दशरथ साव, कामेश्वर ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, रमन कुमार, निर्मल कुमार, नंदकिशोर प्रसाद, गणेश साव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए