Chatra : साप्ताहिक बाजार में सामान खरीदने गया था युवक, लौटकर देखा तो बाइक गायब

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लावालौंग साप्ताहिक बाजार से युवक की बाइक चोरी हो गई। भीड़ का फायदा उठाकर हुई इस घटना के बाद मालिक ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

लावालौंग (चतरा). सोमवार को लावालौंग थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार से टिकुलिया बरवाडीह निवासी भुवाली गंझु की बाइक चोरी हो गई. वाहन मालिक ने लावालौंग थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है. भुवाली गंझु ने बताया कि उसका भतीजा बाइक लेकर साप्ताहिक बाजार आया था. उसने बाइक एक स्थान पर खड़ी की और सामान खरीदने के लिए बाजार चला गया. कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक अपने स्थान पर नहीं मिली. इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद लावालौंग थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस को मामले की सूचना दी गई.

विज्ञापन

भीड़ का फायदा उठाकर वाहन चोरी

साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता है. लोगों का कहना है कि बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है. स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए निगरानी बढ़ाने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola