बिजली गई, तो Jio भी गया - गिद्धौर में नेटवर्क ने बढ़ाई मुसीबत

Updated:
विज्ञापन

टावर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिद्धौर में जियो मोबाइल नेटवर्क की समस्या बिजली कटौती से बढ़ गई है. यूजर्स कॉल और इंटरनेट के लिए परेशान हैं. बिजली जाते ही नेटवर्क गायब हो जाता है, जिससे जरूरी काम रुक जाते हैं.

विज्ञापन

घनश्याम कुमार दास की रिपोर्ट गिद्धौर (चतरा). गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में जियो के मोबाइल नेटवर्क की समस्या से उपभोक्ता इन दिनों परेशान हैं. खासकर बिजली आपूर्ति बाधित होते ही कई इलाकों में जियो का नेटवर्क पूरी तरह प्रभावित हो जाता है. नेटवर्क अचानक गायब होने से लोगों को मोबाइल कॉल करने के साथ इंटरनेट चलाने में भी परेशानी होती है. उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली कटते ही मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हो जाता है. नेटवर्क लंबे समय तक बाधित रहने के कारण जरूरी फोन कॉल, ऑनलाइन भुगतान, इंटरनेट बैंकिंग और व्हाट्सएप समेत कई जरूरी काम प्रभावित होते हैं.

विज्ञापन

विद्यार्थियों और ऑनलाइन काम करने वालों को भी परेशानी

नेटवर्क की समस्या का असर विद्यार्थियों, ऑनलाइन काम करने वाले लोगों और डिजिटल माध्यम से जुड़े अन्य उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है. नेटवर्क नहीं रहने से ऑनलाइन पढ़ाई और जरूरी डिजिटल कार्यों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान समय में मोबाइल और इंटरनेट रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं. ऐसे में बिजली कटते ही नेटवर्क सेवा का बाधित होना बड़ी समस्या बन गई है. उपभोक्ताओं ने संबंधित कंपनी से मोबाइल टावरों में पर्याप्त बैकअप व्यवस्था करने और नेटवर्क सेवा को दुरुस्त करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: इटखोरी में NDPS एक्ट के आरोपी दीपेश दांगी के घर पर हजारीबाग पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार, सरेंडर न करने पर होगी कुर्की

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola