पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों से निबटने की तैयारी

दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन मुस्तैद हैं.
चतरा. दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन मुस्तैद हैं. शनिवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय के निर्देश पर पुलिसलाइन में मॉक ड्रिल किया गया. सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व ड्रिल हुआ. पूजा के दौरान शरारती व असामाजिक तत्वों से निबटने के तरीके बताये गये. एसडीपीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर मॉक ड्रिल किया गया. इसमें हुड़दंगियों व नजायज मजमा के खिलाफ पुलिस की तैयारी दिखायी गयी. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जायेगी. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करनेवालों पर आइटी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी. मौके पर मेजर सुबोध कुमार गुप्ता, सार्जेंट मेजर रवींद्र यादव, प्रफ्फुल पांडेय, एएसआइ सलीम खान, प्रशिक्षक अभय रजक, गोविंद राम, सत्यवान सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




