नगवां बाईपास सड़क पर कदम-कदम पर गड्ढे, राहगीर परेशान

नगवां बाईपास सड़क गड्ढों में तब्दील हो गयी है. कई जानलेवा गड्ढों के उभर आने से आये दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं.
चतरा. नगवां बाईपास सड़क गड्ढों में तब्दील हो गयी है. कई जानलेवा गड्ढों के उभर आने से आये दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. वाहन चालकों को सड़क पर परिचालन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. विभाग की ओर से मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है. ग्रामीणों के अनुसार कई बार मरम्मत के नाम पर गड्ढों में मिट्टी भरा गया, लेकिन वह बारिश से बह जाती है. इस सड़क से यात्री वाहनों के अलावा कोल वाहनों का भी परिचालन होता है. लोगों के अनुसार कई बार कोल वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की गयी, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. इसके अलावा शहर के जतराहीबाग, केशरी चौक, काली मंदिर, अव्वल मुहल्ला, एसबीआइ मुख्य शाखा समेत कई जगहों पर सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं. लोगों ने उपायुक्त कीर्तिश्री जी से सड़क की मरम्मत बेहतर ढंग से कराने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




