टंडवा के बड़गांव में दुर्गा पूजा समिति का गठन, पिंटू दास बने अध्यक्ष; भव्य आयोजन की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

फ़ोटो20सीएच 8:बैठक मे शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बड़गांव में दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया है, जिसमें पिंटू दास को अध्यक्ष चुना गया है. इस बार पूजा का आयोजन भव्य तरीके से करने की तैयारी है, जिसमें श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा.

विज्ञापन

टंडवा. बड़गांव में दुर्गा पूजा समिति के गठन को लेकर रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में दुर्गा पूजा के सफल संचालन को लेकर समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से पिंटू दास को अध्यक्ष, मिथलेश नायक को सचिव, सागर रवि को उपाध्यक्ष, विनय यादव को उपसचिव और संजय कुमार प्रजापति को कोषाध्यक्ष बनाया गया.

विज्ञापन

इसके अलावा 37 सदस्यीय संरक्षक समिति का भी गठन किया गया. इसमें भोलानाथ यादव, तेजनाथ यादव, मुकेश महतो, अजय नायक, चौठी यादव, केदारनाथ यादव, प्रेम नायक, जीवलाल यादव, विष्णु प्रजापति, अशोक यादव, रूपम यादव, राजेश दास और सुरेश महतो समेत अन्य लोग शामिल हैं.

भव्य आयोजन की तैयारी

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पिंटू दास ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा काफी भव्य तरीके से मनायी जायेगी. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जायेगा. समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola