बारिश शुरू होते ही बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, लेकिन इटखोरी पंचायत में अब तक नहीं बांटी गयी मच्छरदानी

Updated at : 21 Jun 2021 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश शुरू होते ही बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, लेकिन इटखोरी पंचायत में अब तक नहीं बांटी गयी मच्छरदानी

विभाग द्वारा अब तक मच्छरदानी उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही डीडीटी का छिड़काव किया गया है. हम बाजार से मच्छरदानी खरीद कर इस्तेमाल कर रहे हैं. प्रेमनगर निवासी सोनी देवी ने कहा कि मलेरिया से बचने के लिए अभी तक किसी तरह का उपाय नहीं किया गया है.

विज्ञापन

बारिश का मौसम शुरू होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मलेरिया बुखार समेत अन्य मौसमी बीमारियों की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. वहीं इटखोरी पंचायत के ग्रामीणों के बीच अब तक मच्छरदानी का वितरण नहीं किया गया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग को दो माह पहले ही मच्छरदानी उपलब्ध करा दिया गया है. इटखोरी निवासी मीना देवी ने कहा कि मच्छरों से परेशान हैं.

विभाग द्वारा अब तक मच्छरदानी उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही डीडीटी का छिड़काव किया गया है. हम बाजार से मच्छरदानी खरीद कर इस्तेमाल कर रहे हैं. प्रेमनगर निवासी सोनी देवी ने कहा कि मलेरिया से बचने के लिए अभी तक किसी तरह का उपाय नहीं किया गया है.

मच्छरदानी मिलने का इंतजार कर रहे हैं. इटखोरी पंचायत निवासी संगीता देवी ने कहा कि न तो मच्छरदानी मिला है और न ही डीटीटी का छिड़काव हुआ है. सियाराम दांगी ने कहा कि दो साल पहले मच्छरदानी मिला था, जो फट गया. इस साल अभी तक नहीं मिला है. प्रेमनगर की प्रमिला देवी ने कहा कि बरसात में मच्छरों से परेशान हैं.

बासुदेव भुईयां ने कहा कि विभाग को चाहिए की जल्द मच्छरदानी का वितरण कराये. इस संबंध में इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमित जायसवाल ने कहा कि सभी सहिया को मच्छरदानी उपलब्ध करा दिया गया है. स्वास्थ्य सर्वेक्षण के कारण वितरण नहीं हो सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola