चतरा में एक साल से तैयार रेलवे ओवरब्रिज, संपर्क पथ अधूरा; रोज गिरकर घायल हो रहे बाइक सवार
प्रतीकात्मक फोटो
नावाडीह के पास बना रेलवे ओवरब्रिज एक साल से अधूरा. संपर्क पथ न बनने से लोगों को हो रही परेशानी, बाइक सवार गिरकर घायल। ग्रामीणों ने चेताया.
चतरा. जितनी मोड़-पत्थलगड्डा पथ पर नावाडीह के कुमारन स्थान के पास रेलवे का ओवरब्रिज एक साल पहले बनकर तैयार हो गया है. लेकिन, अब तक इसका संपर्क पथ नहीं बना है. इसके कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है. हर रोज बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं.
ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे विभाग व संवेदक की लापरवाही के कारण संपर्क पथ नहीं बन सका है. संपर्क पथ में डाले गये बोल्डर के कारण सबसे अधिक परेशानी पैदल चलने वालों और बाइक सवारों को हो रही है.
अधिकारियों से कई बार की मांग, नहीं हुई कार्रवाई
ग्रामीणों ने कई बार रेलवे के अधिकारियों से अविलंब संपर्क पथ बनाने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया. इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने चेताया कि अगर संपर्क पथ नहीं बनाया गया तो रेलवे लाइन निर्माण कार्य रोक दिया जायेगा.
उपायुक्त से संपर्क पथ बनाने की मांग
पूर्व मुखिया मेघन दांगी, तारकेश्वर राणा, नरेश प्रसाद, महावीर प्रसाद, अनिल दांगी, कृष्णा दांगी, समेत कई लोगों ने उपायुक्त से अविलंब संपर्क पथ बनाने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: झारखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार; जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए