ePaper

विधायक जयराम महतो का 15 को चतरा में कार्यक्रम

Updated at : 04 Oct 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक जयराम महतो का 15 को चतरा में कार्यक्रम

शहर के नगवां मुहल्ला स्थित ट्रैक्टर शोरूम के सामने शनिवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक हुई.

विज्ञापन

चतरा. शहर के नगवां मुहल्ला स्थित ट्रैक्टर शोरूम के सामने शनिवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कैलाश कुमार महतो ने की, संचालन नगर अध्यक्ष सुनील कुमार ने किया. बैठक में 15 अक्तूबर को चतरा के किशुनपुर मैदान में पार्टी के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो के कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम में उनके साथ देवेंद्रनाथ महतो, मनोज यादव व पूजा महतो आयेंगे. कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गयी. जेएलकेएम नेता संदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में लोगो को पार्टी से जोड़ने की बात कही. मौके पर कृष्ण कुमार वर्मा, प्रेमलाल महतो, चंदन कुमार प्रजापति, अविनाश कुमार, दर्शन दांगी, बिजली महतो, विजय कुमार महतो, श्रवण कुमार महतो, जयकिशोर महतो, रणधीर सिंह, पप्पू कुमार समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola