गिद्धौर में ग्रामीणों को दी गयी कानूनी अधिकारों की जानकारी, जरूरत पर मुफ्त विधिक सहायता लेने की अपील

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिद्धौर प्रखंड कार्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और मुफ्त विधिक सहायता के बारे में जागरूक किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सचेत करना था ताकि वे जरूरत पड़ने पर उचित कानूनी मदद ले सकें।

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख अनिता यादव, विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, बीडीओ राहुल देव, सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा और थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री समेत अन्य लोगों ने की.

विज्ञापन

कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों और उनके अधिकारों की जानकारी दी गयी. साथ ही विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से उपलब्ध करायी जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया गया.

वक्ताओं ने कहा कि आम लोगों का अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है. कानूनी समस्या होने पर जानकारी के अभाव में लोग उचित सहायता से वंचित हो सकते हैं. इसलिए लोगों को अपने अधिकारों और उपलब्ध विधिक सेवाओं की जानकारी रखनी चाहिए.

ग्रामीणों से जागरूकता अभियान से जुड़ने की अपील की गयी. साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभिन्न गांवों तक पहुंचाने और लोगों को कानून के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया.

मौके पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर शांति देवी, वार्डेन रीना कुमारी, पीएलवी सुरेश प्रसाद राणा, शम्भु राणा, पवन कुमार, पंचायत सचिव दिगंबर पांडेय, प्रभात कुमार सिंह, रोजगार सेवक निर्मल दांगी, प्रदीप कुमार, प्रसादी पासवान समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola