कृुंदा मेला का दो लाख 56 हजार 111 में हुआ डाक

Updated:
विज्ञापन

बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा व सीओ दीपक कुमार मिश्रा ने मेला डाक में राजस्व वसूली के लिए उपस्थित लोंगो को नियम बताया.

विज्ञापन

कुंदा. महाशिवरात्रि के अवसर पर कुंदा में लगने वाले 10 दिवसीय पशु मेला का सोमवार को अंचल कार्यालय में डाक किया गया, जिसमें छह लोग शामिल हुए. मिथिलेश यादव ने अधिकतम बोली दो लाख 56 हजार 111 रुपये लगा कर नीलामी अपने नाम किया. बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा व सीओ दीपक कुमार मिश्रा ने मेला डाक में राजस्व वसूली के लिए उपस्थित लोंगो को नियम बताया. निर्धारित राशि के अनुसार ही वसूली करने की बात कही. इससे अधिक राशि वसूलने पर ठेकेदार पर कार्रवाई की जायेगी. कई ग्रामीणों ने मेला की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने व भूमि सीमांकन कराने की मांग रखा. सीओ ने जल्द ही भूमि सीमांकन करने की बात कही. मौके पर प्रमुख कमला देवी, पंसस दिव्या भोगता समेत ग्रामीण शामिल थे.

विद्यालय भवन जर्जर, डर के साये में पढ़ाई करते हैं बच्चे

प्रतापपुर. प्रतापपुर के घोरीघाट स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन जर्जर हाे चला है. भवन की दीवार टूट गयी है. छड़ बाहर निकल आया है. भवन का मलबा हमेशा टूट-टूट कर गिरता रहता है. डर के साये में बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर हैं. कई बार बच्चे मलबा से चोटिल हो चुके हैं. विद्यालय में 250 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं. छह शिक्षक हैं. कमरों की संख्या भी कम है, जिससे बच्चों को बैठने में भी दिक्कत होती है. प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश साव ने कहा कि विद्यालय की स्थिति से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है. अंचलाधिकारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण कराया गया है. छात्र-छात्राएं व अभिभावकों ने उपायुक्त से जर्जर भवन को ध्वस्त कर नये सिरे से बनाने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola