अपह्रत नाबालिग लड़की बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी से लड़की की बरामदगी व आरोपी की हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन

: सीतामढ़ी से लड़की की बरामदगी व आरोपी की हुई गिरफ्तारी चतरा. बहन के घर चतरा आयी नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सदर पुलिस ने आरोपी मुजफ्फरपुर निवासी महेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया है. साथ ही नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है. नाबालिग की बरामदगी व युवक की गिरफ्तारी बिहार के सीतामढ़ी से की गयी है. बता दें कि डालटगंज की 15 वर्षीया लड़की अपनी बहन के घर चतरा आयी थी. तीन फरवरी की शाम चाउमिन खाने के बहाने निकली, जो घर नहीं लौटी. परिजनों ने उसकी खोजबीन की, फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करते हुए नाबालिग की बरामदगी व आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की. इस दौरान दोनों के सीतामढ़ी में रहने की जानकारी मिली. टेक्निकल टीम के सहयोग से सीतामढ़ी से नाबालिग को बरामद किया गया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों चतरा लाया गया. जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर दोनों के बीच बातचीत हुई थी. इसके बाद युवक ने बहला फुसला कर उसका अपहरण कर लिया. चिकित्सकीय जांच व न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर सोमवार को नाबालिग लड़की को परिजनों को सौंप दिया जायेगा. छापामारी टीम में पुलिस पदाधिकारी, जवान व टेक्निकल टीम शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola