खेलेंगे, तभी आगे बढ़ेंगे, इटखोरी में खेलो झारखंड प्रतियोगिता शुरू; ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
इटखोरी-1 | Prabhat Khabar Network
इटखोरी में खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया है. कक्षा 8वीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राएं फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों में अपना जौहर दिखाएंगे. यह आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करेगा.
इटखोरी. केबी प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में रविवार को दो दिवसीय खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख प्रिया कुमारी, मुखिया रंजय भारती, सोनी कुमारी और सांसद प्रतिनिधि नगीन कुमार सिंह ने किया.
उद्घाटन मैच केबी प्लस टू हाई स्कूल और परसौनी प्लस टू स्कूल के विद्यार्थियों के बीच फुटबॉल का खेला गया. प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं.
गांवों से निकलते हैं बड़े खिलाड़ी
प्रमुख प्रिया कुमारी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि गांवों से निकलकर ही कई खिलाड़ी बड़े स्तर तक पहुंचते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से एकता और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की.
मुखिया रंजय भारती ने कहा कि खेल जीवन में बहुत कुछ सिखाता है. सांसद प्रतिनिधि नगीन कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने आती है. मुखिया सोनी कुमारी ने कहा कि खेलेंगे, तभी आगे बढ़ेंगे.
प्रतियोगिता में शिक्षक राजाराम प्रसाद ने रेफरी की भूमिका निभायी. मौके पर बीपीओ दीपक मेहरा, शिक्षक रामलखन साव, विनीत कुमार समेत कई शिक्षक उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए