कर्पूरी ठाकुर गरीबों, शोषितों व वंचितों के सच्चे हितैषी थे : मंत्री

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू हाइस्कूल मैदान में शुक्रवार को राजद द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी.

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू हाइस्कूल मैदान में शुक्रवार को राजद द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, हुसैनाबाद विधायक संजय सिंह यादव व राजद महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश ने कर्पूरी ठाकुर की तस्वरी पर माल्यार्पण कर किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि जननायक देश के गरीब, पीड़ित, शोषित व वंचितों के सच्चे हितैषी थे. वे सामाजिक न्याय के पुरोधा थे. उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है. कर्पूरी ठाकुर ने बिहार के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में दो कार्यकाल पूरा किया. वहीं पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपना जीवन दूसरे के लिए समर्पित कर दिया था. पूरी जिंदगी सादगी के साथ बितायी. गरीब व असहाय के उत्थान के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव व संचालन अशोक यादव ने किया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, विनोद भोगता, देवलाल यादव, कपील यादव, चंद्रदेव यादव, लालू यादव, उपेंद्र यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, राजद नगर अध्यक्ष पप्पू यादव, पंकज यादव, भोली साहू, भोला वर्मा सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola