चतरा में करमा पूर्व संध्या पर लोकगीत-नृत्य से सजा मंच, ढोल-मांदर की थाप पर झूमे लोग; डीसी हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

फोटो 20सीएच 6:मांदर बजाते डीसी व पूर्व मंत्री | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा के संघरी फुटबॉल मैदान में करमा पूजा की पूर्व संध्या पर एक भव्य आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि उपायुक्त रवि आनंद और पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने पारंपरिक संस्कृति का आनंद लिया.

विज्ञापन

चतरा. सदर प्रखंड की सिकीद पंचायत स्थित संघरी फुटबॉल मैदान में रविवार को करमा पूजा की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त रवि आनंद और विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता शामिल हुए. आदिवासी एकता मंच के सदस्यों ने अतिथियों का ढोल, मांदर और नगाड़े की थाप के साथ स्वागत किया. उन्हें पगड़ी पहनाकर और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

लोकगीत और नृत्य की प्रस्तुति ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक संस्कृति, लोकगीत और लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गयीं. सांस्कृतिक कार्यक्रम का उपस्थित लोगों ने आनंद लिया. आयोजन स्थल पर आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद थे.

युवा पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने पर जोर

उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि करमा पर्व झारखंड की पहचान और यहां की समृद्ध संस्कृति, परंपरा व प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है. ऐसे आयोजन लोक संस्कृति को जीवंत रखने के साथ युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं.

पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा कि करम पर्व सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह प्रकृति के प्रति सम्मान, भाई-बहन के प्रेम और समाज में आपसी सहयोग व एकता का संदेश देता है.

मौके पर समाज कल्याण पदाधिकारी शिशिर कुमार, राजद जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, अरुण कुमार यादव, भोली साहू, युवा नेता बिनोद भोक्ता, युवा नेता कमलेश यादव, आदिवासी एकता मंच के अध्यक्ष महेश बांडो, उपाध्यक्ष अनिल मिंज समेत कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola