Jharkhand Naxal News : चतरा में दो इनामी उग्रवादियों ने हथियार संग किया आत्मसमर्पण, इतने लाख रूपये का था इनाम

यह जानकारी एसपी ऋषव झा ने समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि रघुवंश ने .303 राइफल एक, मैगजीन एक, 200 राउंड आठ एमएम की गोली के साथ आत्मसमर्पण किया है. रघुवंश पर कुंदा, सदर थाना और हंटरगंज में अलग-अलग सात मामले दर्ज हैं. वहीं पत्थर जी उर्फ लक्ष्मण ने एसएलआर (एक), 7.62 एमएम कारतूस (145 राउंड), एसएलआर मैगजीन (तीन), यूनिफॉर्म व एम्युनेशन पाउच के साथ सरेंडर किया है. लक्ष्मण पर लावालौंग, टंडवा, खलारी, मैक्लुस्कीगंज, चंदवा, बालूमाथ थाना में 14 मामले दर्ज हैं.
Jharkhand News, Chatra News चतरा : टीएसपीसी के दो कमांडरों ने सोमवार को पुलिस के समक्ष हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया. 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर रघुवंश उर्फ चिरेतन गंझू व एक लाख के इनामी पत्थर जी उर्फ लक्ष्मण गंझू ने डीसी दिव्यांशु झा, एसपी ऋषव कुमार झा व सीआरपीएफ के कमांडेंट पवन कुमार बासन, एएसपी अभियान निगम प्रसाद के समक्ष आत्मसमर्पण किया.
यह जानकारी एसपी ऋषव झा ने समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि रघुवंश ने .303 राइफल एक, मैगजीन एक, 200 राउंड आठ एमएम की गोली के साथ आत्मसमर्पण किया है. रघुवंश पर कुंदा, सदर थाना और हंटरगंज में अलग-अलग सात मामले दर्ज हैं. वहीं पत्थर जी उर्फ लक्ष्मण ने एसएलआर (एक), 7.62 एमएम कारतूस (145 राउंड), एसएलआर मैगजीन (तीन), यूनिफॉर्म व एम्युनेशन पाउच के साथ सरेंडर किया है. लक्ष्मण पर लावालौंग, टंडवा, खलारी, मैक्लुस्कीगंज, चंदवा, बालूमाथ थाना में 14 मामले दर्ज हैं.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए