इटखोरी महोत्सव को राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में प्रचारित किया जायेगा:डीसी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डीसी ने मंदिर कार्यालय में अधिकारियों संग बैठक की

विज्ञापन

डीसी ने मंदिर कार्यालय में अधिकारियों संग बैठक की इटखोरी. तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 19 फरवरी से शुरू होगा. 21 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव की तैयारी काे लेकर डीसी कीर्तिश्री जी ने शनिवार को मंदिर कार्यालय में बैठक बुलायी. बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे. उन्होंने महोत्सव को लेकर स्थानीय नागरिकों, प्रबंधन समिति व न्यास पर्षद के सदस्यों से चर्चा की. मौके पर डीसी ने पत्रकारों से कहा कि राजकीय महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित व प्रसारित किया जायेगा. देश के लोग इटखोरी मां भद्रकाली को जाने, इसके लिये यूट्यूब व वेबसाइट तैयार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस बार केरल, ओड़िशा, कर्नाटक राज्यों के कलाकारों का भी कार्यक्रम होगा. इसके अलावा बॉलीवुड व स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिलेगा. मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री से निवेदन किया जायेगा. महोत्सव भव्य व ऐतिहासिक होगा. इसके अलावा पूर्व की तरह स्टॉल लगाये जायेंगे. सेमिनार में विद्वानों को आमंत्रित किया जायेगा. डीसी ने सभी के सहयोग से महोत्सव को वृहत व सफल बनाने की बात कही. बैठक में डीडीसी अमरेंद्र सिन्हा, एसडीओ जहूर आलम, बीडीओ सोमनाथ बंकिरा ,प्रमुख प्रिया कुमारी, जिप सदस्य सरिता देवी मौजूद थीं.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola