तेज रफ्तार टेंपो पलटा, मां की मौत, पुत्री समेत तीन घायल

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
तेज रफ्तार टेंपो पलटा, मां की मौत, पुत्री समेत तीन घायल

चतरा-इटखोरी मार्ग स्थित सदर थाना क्षेत्र के चौर मोड़ के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

चतरा. चतरा-इटखोरी मार्ग स्थित सदर थाना क्षेत्र के चौर मोड़ के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी. मृतक महिला की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के कोसमाडीह गांव निवासी उमेश राणा की पत्नी कंचन देवी (40) के रूप में हुई. बताया जाता है कि कंचन देवी अपनी पुत्री सेजल कुमारी का स्नातक में नामांकन कराने टेंपो से चतरा महाविद्यालय जा रही थी. तेज रफ्तार के कारण टेंपो चौर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद महिला टेंपो के नीचे दब गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, चिकित्सक ने घायल कंचन देवी को मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना में घायल अन्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायलों में मृतका की पुत्री सेजल कुमारी, चीरीदीरी गांव निवासी सुनीता कुमारी व मनीष कुमार शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola