नशा से युवा पीढ़ी हो रही है बर्बाद: दिनेश्वर

सामाजिक चेतना मंच की ओर से अनुसूचित जाति परिवारों के बीच नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
सिमरिया. प्रखंड के बगरा गांव के डाडखेलवा टोला में शनिवार को सामाजिक चेतना मंच की ओर से अनुसूचित जाति परिवारों के बीच नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मिठू भुइयां ने की. भाजपा नेता दिनेश्वर राम भुइयां ने कहा कि नशीले पदार्थ से आज की युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है. युवा ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थ का सेवन और व्यापार करने में लगे हैं. कई युवाओं ने ब्राउन शुगर के आदत की वजह आत्महत्या तक कर ली है. आसपास के लोगों को भी नशा के खिलाफ कदम उठाने के लिए प्रेरित किया. मौके पर भेखलाल मुंडा, कामेश्वर गंझू, अशोक बिरहोर सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




