ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा के साथ मनाया गुड फ्राइडे

Updated:
विज्ञापन
ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा के साथ मनाया गुड फ्राइडे

प्रभु यीशु दुख सह कर मनुष्यों को बुराई से बचने का संदेश दिया : फादर नाबोर

विज्ञापन

प्रभु यीशु दुख सह कर मनुष्यों को बुराई से बचने का संदेश दिया : फादर नाबोर चतरा. शहर से सटे बभने स्थित संत तेरेसा चर्च में शुक्रवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने गुड फ्राइडे मनाया. काफी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी चर्च पहुंचे. प्रभु यीशु के दुख भोग और उनकी क्रूस मृत्यु का वृतांत सुना. इसके बाद सभी लोग क्रूस यात्रा में शामिल हो गये. इसके पूर्व फादर नाबोर कुजूर ने प्रभु यीशु की जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मनुष्यों को पाप से मुक्ति दिलाने के लिए संसार में आये. दुख सह कर मनुष्यों को बुराई से बचने का संदेश दिया. गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु ख्रीस्त को क्रूस पर मृत्यु दंड दिया गया. ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हैं. ईसा मसीह ने दुनिया को प्रेम व करुणा का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने अपने प्रेम और बलिदान द्वारा क्रूस को ही मुक्ति का माध्यम बना दिया. आज हमें प्रेम, क्षमा, परोपकार और विश्व बंधुत्व पर चलने की आवश्यकता है. मौके पर लोयला एकेडमी की प्राचार्य सिस्टर मुक्ति समेत काफी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola