प्रभात खबर इंपैक्ट : सिमरिया-हजारीबाग एनएच 100 सड़क का कार्य पुन: शुरू
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Jun 2021 1:56 PM
19 जून को एनएच सड़क गड्ढों में तब्दील होने से संबंधित खबर प्रभात खबर में प्रकाशित की गयी थी. इसके बाद पदाधिकारी हरकत में आकर संवेदक को फटकार लगाते हुए सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. संवेदक द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया. कार्य सिंह कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है.
सिमरिया : सिमरिया-हजारीबाग एनएच 100 का निर्माण कार्य मंगलवार से पुन: शुरू हुआ. सड़क का निर्माण कार्य लिपदा गांव से शुरू किया गया. सड़क का निर्माण शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली. सड़क खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये थे. बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी व कीचड़ जम गया था. इस सड़क से हर रोज काफी संख्या में वाहनों का परिचालन होता है. सड़क कई गांवों को भी जोड़ती है.
19 जून को एनएच सड़क गड्ढों में तब्दील होने से संबंधित खबर प्रभात खबर में प्रकाशित की गयी थी. इसके बाद पदाधिकारी हरकत में आकर संवेदक को फटकार लगाते हुए सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. संवेदक द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया. कार्य सिंह कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए