चतरा में महिला अफसर की दबंगई! इटखोरी CO ने युवक पर भांजी लाठियां, गाली देते वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

ब्लू ड्रेस में महिला अधिकारी सविता सिंह और युवक को वैन में बिठाते पुलिस के जवान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Chatra News: चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड की अंचल अधिकारी (CO) सविता सिंह का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सीओ साहिबा पुलिस की लाठी लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई करती और उसे गालियां देती नजर आ रही हैं. क्या है पूरा मामला, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन

Chatra News, चतरा : चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड की अंचल अधिकारी सविता सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सीओ सविता सिंह हाथ में पुलिस की लाठी लेकर एक युवक को मारते और उसे गाली देते हुए नजर आ रहीं हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 20 फरवरी का है, जब इटखोरी में इटखोरी महोत्सव आयोजन हो रहा था.

विज्ञापन

क्या है वायरल वीडियो में

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पुलिस वाले एक टोपी पहने शख्स को पुलिस की गाड़ी में बैठाने का प्रयास कर रहे हैं. जबकि महिला अधिकारी सविता सिंह उस युवक पर पीछे से वार कर रही हैं, साथ ही पुलिस वाले उनके साथ धक्का मुक्की कर रहे हैं. लाठी से मारने के बाद सीओ उंगली दिखाकर धमकाते हुए भी दिख रही है. पीछे खड़े कई लोगों इस दृश्य की वीडियो बनाते दिखाई दिये. युवक की क्या गलती थी इसकी भी जानकारी नहीं मिल सकी है.

Also Read: कोल्हान के गांवों में ‘मागे पोरोब’ की धूम, मांदर की थाप पर ग्रामीणों ने किया नृत्य

सोशल मीडिया में तेजी से फैल रहा है वीडियो

इटखोरी सीओ द्वारा युवक को मारने का वीडियो बनाकर किसने वायरल किया है इसकी जानकारी नहीं हो सकी है. अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. जिसके बाद ग्रामीण इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर सवाल उठने लगे हैं. वहीं, प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. भले ही अधिकारी के खिलाफ अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है लेकिन लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग महिला अफसर की इस वीडियो पर जांच की मांग कर रहे हैं.

Also Read: झारखंड के शहरों की खुलेगी किस्मत: नगर निकायों को मिलेंगे 3367 करोड़ रुपये, अब विकास पकड़ेगा रफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola