Chatra Crime: शराब के नशे में बेटे ने मां को पीट-पीट कर मार डाला, चतरा पुलिस ने किया अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

हत्या के बाद गांव में जुटी भीड़ और पहुंची पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Chatra Crime: झारखंड के चतरा जिले में शराब के नशे में एक पुत्र ने अपनी मां को पीट-पीट कर मार डाला. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र गांव में घूम रहा था. हत्या की भनक लगते ही ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मां के साथ-साथ अपनी पत्नी को भी मारता-पीटता था.

विज्ञापन

Chatra Crime: चतरा, दीनबंधु-चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला. यह घटना सिमरातरी गांव की है. शुक्रवार की अहले सुबह पुत्र अनिल भुईयां ने अपनी मां महेश्वरी देवी (55 वर्ष) पति स्वर्गीय पोखन भुईयां को पीट-पीट कर मार डाला. वारदात को अंजाम देने के बाद अनिल गांव में घूम रहा था. इसकी भनक ग्रामीणों को लगी. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और मां की हत्या के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. शराबी अनिल मां के साथ-साथ पत्नी के साथ भी मारपीट करता था.

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची गांव

हत्या की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता दल-बल के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस हत्या के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर थाना ले आयी.

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: झारखंड में गर्मी, उमस और हीट वेव से बढ़ेगी परेशानी, 13 मई से फिर बदलेगा मौसम

मां और पत्नी के साथ शराब पीकर करता था मारपीट

ग्रामीणों ने बताया कि अनिल भुईयां हमेशा शराब के नशे में रहता था. वह अपनी मां के साथ मारपीट भी करता था. शुक्रवार की सुबह भी अनिल ने काफी शराब पी रखी थी और हमेशा की तरह मां के साथ मारपीट कर रहा था. इससे उसकी मां की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मां के साथ-साथ वह पत्नी के साथ भी हमेशा मारपीट करता था. इसके कारण पत्नी उसे छोड़कर मायके में रह रही है.

ये भी पढ़ें: India Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इमरजेंसी से निबटने के लिए कितना तैयार है रिम्स?

ये भी पढ़ें: अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, तीनों बच्चों की मौत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola