ePaper

बैंक में महिला के पर्स से नकद व कागजात की चोरी

Updated at : 04 Oct 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
बैंक में महिला के पर्स से नकद व कागजात की चोरी

पेक्सा गांव निवासी सुनैना कुमारी के पर्स को ब्लेड से काट कर उसमें रखे 10 हजार नकद समेत जरूरी कागजात की चोरी कर ली गयी.

विज्ञापन

गिद्धौर. बैंक ऑफ इंडिया शाखा से पेक्सा गांव निवासी सुनैना कुमारी के पर्स को ब्लेड से काट कर उसमें रखे 10 हजार नकद समेत जरूरी कागजात की चोरी कर ली गयी. घटना शुक्रवार की है. घटना की तस्वीर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है. इस संबंध में पीड़िता ने थाना में आवेदन दिया है. बताया जाता है कि महिला बैंक में रुपये की निकासी करने गयी थी. इस दौरान एक महिला ने पर्स में ब्लेड मारकर घटना को अंजाम दिया. पर्स से 10 हजार नकद के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य कागजात की भी चोरी कर ली. थाना प्रभारी शिवा यादव ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola