ePaper

बेकाबू होकर पेड़ से टकरायी बाइक, एक की मौत,

Updated at : 05 Oct 2025 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
बेकाबू होकर पेड़ से टकरायी बाइक, एक की मौत,

चतरा-इटखोरी पथ स्थित आमीन मोड़ के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी.

विज्ञापन

गिद्धौर. चतरा-इटखोरी पथ स्थित आमीन मोड़ के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी. इस हादसे में बाइक पर सवार सदर थाना क्षेत्र के जांगी गांव निवासी बालमुकुंद गोस्वामी (53) की मौत हो गयी, जबकि संतोष गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने एंबुलेंस से उसे सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से इटखोरी से राजमिस्त्री का काम कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गयी और पेड़ से टकराने के बाद ट्रेंच में जा घुसी. ट्रेंच में पानी भरे रहने के कारण काफी देर तक बालमुकुंद पानी में पड़ा रहा, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर एएसआइ रंजय कुमार सिंह दल बल के साथ वहां पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ज्ञात हो कि उक्त स्थल पर तीखा मोड़ है. इस कारण आये दुर्घटनाएं होती रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola