हाइवा की चपेट में आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त

वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पंडरकोला घाटी में सोमवार को पत्थर लदे हाइवा की चपेट में आने से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
जोरी. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पंडरकोला घाटी में सोमवार को पत्थर लदे हाइवा की चपेट में आने से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में बाइक पर सवार राजगुरु गांव निवासी जानकी कुमार, राजेश कुमार व महेंद्र गंझू गंभीर रूप से घायल हो गये. महेंद्र की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. सभी का दंतार में प्राथमिक उपचार के बाद चतरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. वहां से महेंद्र को रिम्स रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार तीनों से दंतार से गांव राजगुरु जा रहे थे. इसी दौरान राजगुरु पत्थर खदान से ओवरलोड पत्थर लेकर आ रहे हाइवा ने बाइक को चपेट में ले लिया. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने हाइवा व बाइक को जब्त कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




