बाबा साहेब की प्रतिमा को दूध व गंगाजल से नहलाया गया

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय के सामने गोलंबर में स्थापित संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को दूध व गंगाजल से नहलाया गया

विज्ञापन

विज्ञापन

चतरा. प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय के सामने गोलंबर में स्थापित संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को दूध व गंगाजल से नहलाया गया. राजद नेता सुबोध पासवान ने शनिवार की शाम प्रतिमा को दूध व गंगाजल से नहलाया गया. साथ ही माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस दौरान जय भीम के नारे लगाये गये. इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. श्री पासवान ने कहा कि शनिवार को प्रतिमा का अनावरण किया गया. इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता जैसे भ्रष्टाचारी व कुकर्मी नेता शामिल हुए. जिससे प्रतिमा अपवित्र हो गया. प्रतिमा को 21 किलो दूध व गंगाजल से पवित्र किया गया. हालांकि श्री पासवान ने सत्यानंद भोगता का नाम नहीं लिया. इशारे में उसे भ्रष्टाचारी व कुकर्मी बताया. कहा कि 14 अप्रैल 2024 को उक्त स्थल पर प्रतिमा स्थापित किया जा रहा था. इस दौरान उक्त नेता के इशारे पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. साथ ही कई लोगों को प्रताड़ित किया गया था. जिससे लोग गुस्से में थे. मालूम हो कि शनिवार को बिहार के मखदुमपुर के विधायक सतीश कुमार व झारखंड के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने प्रतिमा का अनावरण किया था. इस संबंध में पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रतिमा रविदास समाज के लोगों व उनके द्वारा स्थापित किया गया है. सुबोध पासवान को राजद से छह वर्षो के लिए निष्कासित किया गया है. प्रतिमा हमलोगो से नहीं बल्कि सुबोध पासवान से अपवित्र हुआ है. उसके द्वारा लगाये गये सभी आरोप गलत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola