भव्य झांकियों व शस्त्र प्रदर्शन के साथ निकला जुलूस

Updated:
विज्ञापन
भव्य झांकियों व शस्त्र प्रदर्शन के साथ निकला जुलूस

झांकी व जुलूस देखने के लिए चतरा में उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन

झांकी व जुलूस देखने के लिए चतरा में उमड़ा जनसैलाब

चतरा. रामनवमी पर शुक्रवार की देर शाम झांकी के साथ जुलूस निकाला गया. विभिन्न क्लबों द्वारा एक से बढ़ कर एक झांकी निकाली गयी. कई जीवंत झांकी निकाली गयी, जो आकर्षण का केंद्र बना रही. झांकियों में कहीं भगवान श्रीराम अपने पूरे परिवार के साथ, कहीं महाकाल, सुरसा के मुख से निकलते हनुमान जी, तो कहीं भगवान शिव की आराधना करते वीर बजरंगी दिखे. झांकियां देखने के लिए सड़क पर रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. केसरी चौक से पुराना पेट्रोल पंप तक लोगों की भीड़ लगी रही. शहर का गली मुहल्ला जय श्रीराम, हर-हर महादेव, जय बजरंग बली के जयकारों से रातभर गूंजता रहा. शहर के 26 क्लबों द्वारा झांकी निकाली गयी. झांकी के साथ डीजे साउंड व ताशा पार्टी आकर्षण का केंद्र बना रहा. डीजे पर भक्ति गीत गूंजते रहे. क्लबों के सदस्यों ने लाठी, डंडे, तलवार, भाला, गड़ासा के परंपरागत खेल दिखाये. रामभक्तों ने शस्त्र चालन के हैरतअंगेज खेल दिखाये. झांकी व जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा. जगह-जगह पर पुलिस पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट व पुलिस के जवान तैनात दिखे. केसरी चौक पर बने मंच से कई वरीय पदाधिकारी जुलूस को आगे बढ़ाते दिखे. महासमिति द्वारा जायसवाल होटल के पास बनाये गये मंच से अध्यक्ष कन्हाई पांडेय, महासचिव पप्पू कुमार यादव व अन्य पदाधिकारी रामभक्तों का हौसला बढ़ाते दिखे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola