अज्ञात बीमारी से 23 बकरा-बकरी की मौत

Updated:
विज्ञापन

अज्ञात बीमारी से 23 बकरा-बकरी की मौत

विज्ञापन

सिमरिया. इचाक पंचायत के बोंगादाग गांव के गोबरदाहा टोला में गुरुवार को अज्ञात बीमारी से 23 बकरा-बकरी की मौत हो गयी. जिसमें आठ बकरा व 15 बकरी शामिल है. उक्त बकरा-बकरी राम उरांव व लक्ष्मण का था. इस घटना से पशुपालकों को ढाई लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. पशुपालकों ने बताया कि हर दिन की तरह जंगल से बकरियों को चराकर आये और गोशाला में बांध दिया. सुबह जब खोलने के लिए गये, तो सभी मृत पड़े हुए थे. पशुपालकों ने बताया कि बकरा बकरी का पालन कर घर परिवार का जीविकोपार्जन होता था. एक साथ सभी के मरने से घर परिवार के भरण पोषण पर आफत है. बकरा बकरी ही जीने का सहारा था. अब इसके नहीं रहने से परेशानी बढ़ गयी है. पशुपालकों ने बताया कि किस कारण से बकरियां मरी पता नहीं चल पाया है. पशुपालकों ने जिला प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola