इटखोरी : जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के बीच झगड़ा, छह लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इटखोरी : पीतीज पंचायत के हुरनाली गांव में निजी जमीन पर रास्ता देने को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गयी. इस घटना में एक महिला समेत 6 लोग घायल हो गये. घायलों में महावीर यादव, जितेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, सुभाष यादव, नंदकिशोर यादव व फोटो देवी हैं. […]

विज्ञापन

इटखोरी : पीतीज पंचायत के हुरनाली गांव में निजी जमीन पर रास्ता देने को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गयी. इस घटना में एक महिला समेत 6 लोग घायल हो गये. घायलों में महावीर यादव, जितेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, सुभाष यादव, नंदकिशोर यादव व फोटो देवी हैं.

विज्ञापन

इनमें दो लोग सुभाष यादव व फोटो देवी को हजारीबाग रेफर किया गया है बाकी लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. पुलिस ने एक व्‍यक्ति प्रसादी यादव को हिरासत में लिया है. घटना का कारण निजी जमीन में रास्ता को लेकर बताया जा रहा है.

घटना की जानकारी देते हुए जितेंद्र यादव ने बताया कि महावीर यादव जबरन हमारे जमीन में रास्ता बना रहा था, मना करने गये तो मारपीट करने लगे. मारपीट करने वाले में मथुरा यादव, महावीर यादव, प्रसादी यादव, प्रकाश यादव, देवेंद्र यादव, गिरधारी यादव, सतेंद्र यादव, सकलदेव यादव शामिल थे. इनके खिलाफ थाना में शिकायत कराया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola