दर्दनाक सड़क दुर्घटना : पलटा ट्रैक्टर, दब गये मजदूर, दो की मौत

चतरा : सदर प्रखंड के मोकतमा पंचायत के अकौना गांव में हुए दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत दो मजदूरों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि दुर्घटना में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से […]
चतरा : सदर प्रखंड के मोकतमा पंचायत के अकौना गांव में हुए दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत दो मजदूरों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि दुर्घटना में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये.
घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों के नाम राजकुमार भारती एवं बेदमिया देवी है.
जानकारी के अनुसार मजदूर ट्रैक्टर पर सवार होकर बालू लाने नदी गये थे. बालू लेकर लौटने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गयी जिसमें सभी मजदूर दब गये. ट्रैक्टर के नीचे दबे मजदूरों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला.
इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










