Jharkhand : माओवादी जोनल कमांडर आलोक जी मुठभेड़ में मारा गया!

चतरा : झारखंड का चतरा जिला शुक्रवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा. लोग सहम गये. थोड़ी ही देर में सबको पता चल गया कि पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. मुठभेड़ में माओवादी जोनल कमांडर आलोक के मारे जाने की खबर है. पुलिस ने एक इन्सास राइफल बरामद की […]
चतरा : झारखंड का चतरा जिला शुक्रवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा. लोग सहम गये. थोड़ी ही देर में सबको पता चल गया कि पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. मुठभेड़ में माओवादी जोनल कमांडर आलोक के मारे जाने की खबर है. पुलिस ने एक इन्सास राइफल बरामद की है. हालांकि, नक्सली के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है. दोनों ओर से भीषण गोलीबारी जारी है.
पुलिस ने बताया कि कौलेश्वरी जोन के कुरखेता जंगल के समीप माओवादी के जोनल कमांडर आलोक दस्ता के साथ भीषण मुठभेड़ हुई. कोबरा बटालियन और जिला पुलिस संयुक्त रूप से माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है. मुठभेड़ जोरी (वशिष्टनगर) थाना क्षेत्र के कुरखेता जंगल के समीप हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










