ePaper

झारखंड : चतरा में सड़क दुर्घटना में दस बाराती सहित कई जख्मी

Updated at : 01 May 2018 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : चतरा में सड़क दुर्घटना में दस बाराती सहित कई जख्मी

चतरा : मंगलवार की सुबह दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गये. जख्‍मी लोगों में एक दर्जन बाराती हैं. उनमें तीन की स्थिति गंभीर है. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रिम्स और एक को मगध मेडिकल कालेज रेफर किया गया है. पहली घटना एन एच-99 पर […]

विज्ञापन

चतरा : मंगलवार की सुबह दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गये. जख्‍मी लोगों में एक दर्जन बाराती हैं. उनमें तीन की स्थिति गंभीर है. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रिम्स और एक को मगध मेडिकल कालेज रेफर किया गया है. पहली घटना एन एच-99 पर घटी.

हंटरगंज थाना क्षेत्र के मदरसा गांव के पास एक स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें सात लोग जख्मी हो गये. घायलों में चालक की स्थिति गंभीर है. हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया. जबकि शेष सभी छह का हंटरगंज में ही उपचार हो रहा है. सभी लोग गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

दूसरी घटना भी एनएच-99 पर सदर थाना क्षेत्र के गेरवां गांव के समीप घटी. जिसमें एक बाराती वाहन पेड़ में जा टकराया. वाहन पर सवार एक दर्जन बाराती जख्मी हो गये. इनमें दो की स्थिति गंभीर है. रिम्स रेफर किया गया है. बाराती टंडवा के हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola