दरवाजे पर पहुंची बारात, कन्या ने कर ली आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
दरवाजे पर पहुंची बारात, कन्या ने कर ली आत्महत्या

-वर पसंद नहीं था कन्या को, परिजन जबरन करा रहे थे शादी -बंद था कुंदा स्वास्थ्य केंद्र, समय से नहीं हो सका इलाज कुंदा : थाना क्षेत्र के बोधाडीह पंचायत के पतरा गांव में दरवाजे पर बारात पहुंचने से पूर्व ही कन्या ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार देर रात की है. […]

विज्ञापन

-वर पसंद नहीं था कन्या को, परिजन जबरन करा रहे थे शादी

-बंद था कुंदा स्वास्थ्य केंद्र, समय से नहीं हो सका इलाज

कुंदा : थाना क्षेत्र के बोधाडीह पंचायत के पतरा गांव में दरवाजे पर बारात पहुंचने से पूर्व ही कन्या ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार, रामदेव भारती की बेटी सोनी कुमारी (19) की शादी सिकिदाग पंचायत के लोटवा गांव निवासी विजय भारती के पुत्र मखींद्र भारती के साथ तय हुई थी. दोनों की शादी रविवार को होनी थी. वर पसंद नहीं होने की वजह से लड़की शादी से इंकार कर रही थी.

फिर भी परिजन नहीं माने और जबरन शादी तय कर दी. रविवार को जैसे ही बारात उसके घर पहुंची सोनी ने जहर खा लिया. परिजन आनन-फानन में उसे कुंदा स्वास्थ्य केंद्र ले गये, लेकिन वहां ताला लटका था. इसके बाद उसे प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया. सदर अस्पताल ले जाने क्रम में सोनी की रास्ते में ही मौत हो गयी.

इधर, वर पक्षवाले रात करीब दो बजे जब बारात लेकर कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे, तो लड़की की मौत की खबर सुन सभी अवाक रह गये. उसी वक्त बारात लौट गयी. वहीं लड़की के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हैं. एसआइ उपेंद्र शर्मा ने बताया कि लड़की को लड़का पसंद नहीं था. परिजन जबरन शादी कराना चाहते थे. यहीं वजह है कि लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola