एक दूसरे को बचाने की कोशिश में एक साथ डूब गये तीन भाई

Updated at : 02 Aug 2017 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
एक दूसरे को बचाने की कोशिश में एक साथ डूब गये तीन भाई

इटखोरी से विजय शर्मा की रिपोर्ट चतराः चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड में एक भाई को बचाने की कोशिश में एक ही परिवार के तीन भाईयों की मौत हो गयी. शुरूआती जानकारी के अनुसार सभी भाई शौच के लिए बाहर गये थे. तालाब में एक भाई का पैर फिसल गया, भाई को बचाने की कोशिश […]

विज्ञापन

इटखोरी से विजय शर्मा की रिपोर्ट

चतराः चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड में एक भाई को बचाने की कोशिश में एक ही परिवार के तीन भाईयों की मौत हो गयी. शुरूआती जानकारी के अनुसार सभी भाई शौच के लिए बाहर गये थे. तालाब में एक भाई का पैर फिसल गया, भाई को बचाने की कोशिश में दोनों भाई बारी- बारी से तालाब में कूद पड़े.

तालाब में पानी इतना गहरा था कि तीनों की मौत हो गयी. तीनों भाई एक दूसरे से मात्र दो साल छोटे थे. सोनु कुमार की उम्र 12 साल , सचिन की 10 और सौरभा 8 साल का था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. उसे पोस्टर्माटम के लिए चतरा भेजा जायेगा. एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गयी है. परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल है. पिता का नाम मुंशी रविदास है वह एरिकी गांव के रहने वाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola