Chaibasa News : जमशेदपुर को पराजित कर पश्चिमी सिंहभूम फाइनल में

Author Anuj kumar
Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : जमशेदपुर को पराजित कर पश्चिमी सिंहभूम फाइनल में

अंतर जिला महिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता, अनामिका बनी प्लेयर ऑफ द मैच

विज्ञापन

चाईबासा. झारखंड क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही अंतर जिला महिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम लीग मैच में मेजबान पश्चिमी सिंहभूम ने जमशेदपुर को 77 रनों से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. शनिवार 19 अप्रैल को पश्चिमी सिंहभूम का मुकाबला रांची से होगा. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गये गुरुवार के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने 40 ओवर में 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से रश्मि गुड़िया ने नौ चौके एवं एक छक्का की मदद से 52 रन तथा कप्तान प्रियंका सवैंया ने पांच चौके की सहायता से 48 रन बनाये. जमशेदपुर की ओर से पल्वजीत कौर ने 44 रन देकर चार विकेट, सिमरन निशा मंसूरी ने 36 रन देकर तीन विकेट तथा पल्विका राठौड़ ने 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए. जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमशेदपुर की पूरी टीम 39 ओवर में मात्र 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. जमशेदपुर की ओर से कुमारी सविता ने 26 तथा पल्विका राठौड़ ने 10 रन बनाए. अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से अनामिका कुमारी ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 19 रन खर्च कर चार महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए. सीता सिंकु को दो तथा इसरानी सोरेन एवं चांदमुनी पूर्ति, प्रियंका सवैयां एवं अंजलि दास को एक-एक विकेट मिला. मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पश्चिमी सिंहभूम की अनामिका कुमारी को उसकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने अपनी टीम के फाइनल में पहुंचने पर टीम प्रबंधन को पांच हजार रुपये पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की. यह राशि जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव ओम प्रकाश गुप्ता ने टीम मैनेजर शिवानी सिंह तिरिया को प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Kumar

लेखक के बारे में

By Anuj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola