Chaibasa News : फर्जी नंबर प्लेट लगे ट्रक से “8 लाख की लकड़ी जब्त

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : फर्जी नंबर प्लेट लगे ट्रक से  “8 लाख की लकड़ी जब्त

पोड़ाहाट वन प्रक्षेत्र में लकड़ी तस्करों के खिलाफ विभाग का एक्शन, चालक और तस्कर फरार

विज्ञापन

चक्रधरपुर. पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट वन प्रक्षेत्र में वन विभाग ने लकड़ी तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. सोंगरा और केरा वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए हेसाडीह के पास से अवैध कीमती साल की लकड़ी से लदे एक 12 चक्का ट्रक को जब्त किया है. बरामद लकड़ी की बाजार में अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये बतायी जा रही है. ट्रक को जब्त कर चक्रधरपुर स्थित वन विभाग कार्यालय लाया गया है.

गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल

जानकारी के अनुसार, सोंगरा-केरा वन क्षेत्र अधिकारी तरुण कुमार सिंह ने गुप्त सूचना पर रेंजर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर रात करीब 10 बजे घेराबंदी शुरू की गयी. अंधेरे का फायदा उठाकर माफिया फरार: रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-75 ई) पर जब वन विभाग की टीम ने टेबो जंगल के पास ट्रक (नंबर- जेएच 06 इ 1400) को रोकने की कोशिश की, तो विभाग की गाड़ियों को देखकर चालक और खलासी ट्रक को सड़क किनारे छोड़कर जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये.

सोंगरा रेंजर तरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में ट्रक पर लगा चाईबासा का नंबर फर्जी पाया गया है. तस्करों ने नयी गाड़ी के फर्जी नंबर का सहारा लिया था. अब विभाग ट्रक के चेसिस नंबर के जरिए असली मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रहा है. अज्ञात पर मामला दर्ज किया है.

लतरसिका गांव में 4000 किलो जावा-महुआ नष्ट, पांच पर केस

चाईबासा. उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने मुफ्फसिल थाना के सहयोग से लगातार छापेमारी अभियान चलाया. बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के लतरसिका गांव में छापेमारी की गयी. इस दौरान अवैध रूप से संचालित महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया. साथ ही शराब बनाने वाले उपकरणों को भी नष्ट किया गया.

भारी मात्रा में महुआ और शराब बरामद:

छापेमारी के दौरान करीब 4000 किलो जावा महुआ को नष्ट किया गया. जबकि लगभग 150 लीटर चुलायी महुआ शराब बरामद की गयी. हालांकि कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए. उत्पाद विभाग के पदाधिकारी निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा. इस मामले में पांच अज्ञात अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola