Chaibasa News : कांग्रेस जिलाध्यक्ष के 18 दावेदारों से समिति ने वन टू वन चर्चा की

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : कांग्रेस जिलाध्यक्ष के 18 दावेदारों से समिति ने वन टू वन चर्चा की

पश्चिमी सिंहभूम : जिले में चयन प्रक्रिया हुई पूरी, पर्यवेक्षकों ने दावेदारों का लिया मंतव्य

विज्ञापन

चाईबासा. कांग्रेस के पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया के अंतिम दिन गुरुवार को चाईबासा परिसदन में पर्यवेक्षक मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, डॉ प्रदीप बलमुचु, सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कुल 18 दावेदारों से वन टू वन चर्चा की. अब तीन लोगों के नाम हाई कमान को भेजा जायेगा. उसके अनुसार चयन किया जायेगा. पर्यवेक्षक ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने व अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाने की कवायद चल रही है. इसमें हर एक सिपाही की भूमिका महत्वपूर्ण है. पश्चिमी सिंहभूम जिला में नौ दिनों के दौरे व रायशुमारी में कांग्रेसियों का उत्साह देखने लायक रहा. बगैर पक्षपात, बगैर निजी स्वार्थ और बगैर किसी द्वेष के जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया में अपनी महती भूमिका निभायी है. हमारा काम जिलाध्यक्ष चयन करना नहीं है. जो सुझाव मिले हैं, जिन आवेदकों पर अधिक सहमति बनेगी, नियमानुसार उन नामों के प्रस्ताव बनाकर हाइकमान को प्रस्तावित कर दिया जाएगा. मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, मनोज राजानी, त्रिशानु राय, जानवी कुदादा, संजीव सिंहदेव, सुखलाल हेंब्रम, सिकुर गोप, चंद्रावती हेस्सा, जया सिंकु, संजय बिरुली, अमृत मांझी, नारायण सिंह पूर्ति, बसंत तांती, मंगल सरदार, विशाल गुड़िया आदि उपस्थित थे.

इन्होंने की दावेदारी :

ज्ञात हो कि 18 नेताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है. इनमें वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, आदर्श अरुण बलमुचू, जिला उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, महासचिव अशोक बारिक, अविनाश कोड़ाह, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, सचिव सुरेश सावैंया, जिला उपाध्यक्ष पूर्णचंद्र कायम, पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आदित्य विक्रम तिरिया, युवा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिवकर बोयपाई, आरजीपीआरएस जिलाध्यक्ष रितेश तामसोय, जिला समन्वयक विधि प्रकोष्ठ मिली बिरुवा, विजय सिंह सामड, अशोक सुंडी, राम सिंह सावैयां, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सनातन बिरुवा शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola