Chaibasa News : 29 लाख के गबन में रिटायर जेइ को चार साल की जेल

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : 29 लाख के गबन में रिटायर जेइ को चार साल की जेल

20 हजार रुपये जुर्माना लगाया नहीं देने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा होगी

विज्ञापन

चाईबासा.

करीब 29 लाख रुपये सरकारी राशि गबन मामले में बुधवार को चाईबासा कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अक्षत श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई हुई. कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी बताकर चार साल की जेल की सजा सुनायी. वहीं, 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया. जुर्माना नहीं भरने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा होगी. अभियुक्त विनय कुमार वर्मा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चाईबासा के कनीय अभियंता थे. वर्तमान में सेवानिवृत्त हो गये हैं. इस संबंध में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चाईबासा के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार के बयान पर 15 मार्च, 2015 को मुफ्फसिल थाना में सरकारी राशि गबन का मामला दर्ज कराया था. उन्होंने बताया था कि विधायक निधि की योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए अग्रिम राशि ली गयी थी. कार्य से संबंधित अग्रिम राशि का समायोजन नहीं हो सका. लंबी अवधि के बाद भी विभिन्न योजनाओं का कार्य न पूर्ण किया गया, न शेष राशि लौटायी गयी. यह गंभीर वित्तीय अनियमितता है. बताया गया कि 29,03,365 रुपये बकाया है.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola