Chaibasa News : शिक्षा विभाग व ट्रेजरी से वेतन भुगतान को मिली हरी झंडी

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : शिक्षा विभाग व ट्रेजरी से वेतन भुगतान को मिली हरी झंडी

फेडरेशन की पहल पर सभी विभागों के कर्मियों को शीघ्र राहत की उम्मीद

विज्ञापन

चाईबासा. झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड इंप्लाई फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को शिक्षकों और कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान की समस्या को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ), जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसइ) और ट्रेजरी पदाधिकारियों के साथ निर्णायक वार्ता की. इस सार्थक संवाद के बाद पिछले दो महीनों से रुके वेतन के शीघ्र भुगतान की उम्मीद जग गयी है.

ट्रेजरी घोटाले के चलते फंसा था वेतन:

विदित हो कि हाल में हुए ट्रेजरी घोटाला प्रकरण के बाद निकासी की प्रक्रिया बाधित हो गयी थी. इसके कारण शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के कर्मियों को मार्च और अप्रैल माह का वेतन नहीं मिल पाया है. वेतन नहीं मिलने से शिक्षक और कर्मचारी गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं.

सप्ताह के अंत तक वेतन बिल ट्रेजरी में भेजा जायेगा:

फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले हाई स्कूल और प्लस टू शिक्षकों के वेतन के मुद्दे पर डीइओ से मुलाकात की. कार्यालय की ओर से आश्वस्त किया गया कि आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया तेजी से चल रही है. इस सप्ताह के अंत तक वेतन बिल ट्रेजरी में भेज दिये जाएंगे. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने ट्रेजरी पदाधिकारियों से मुलाकात कर तकनीकी विसंगतियों पर चर्चा की, जिसके बाद ट्रेजरी ने बिल जमा करने के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया है.

उपायुक्त से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

फेडरेशन ने बताया कि वस्तुस्थिति से अवगत कराने और समाधान की प्रक्रिया को और गति देने के लिए एक-दो दिनों में उपायुक्त से मुलाकात की जायेगी. संघ ने सभी कर्मचारियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए विश्वास दिलाया है कि रुका हुआ वेतन जल्द बहाल होगा. वार्ता में प्रमंडलीय समन्वयक सपन साहू, जिलाध्यक्ष मनोज राउत, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन पूर्ति, कोषाध्यक्ष मंजीत बांद्रा, उपाध्यक्ष संजय देवगन और विश्वजीत दत्ता सहित अन्य उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola