Chaibasa News : शहर से लेकर गांव तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 13 Aug 2025 11:35 PM

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर व प्रखंड कमेटी द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली

विज्ञापन

चक्रधरपुर. भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर व प्रखंड कमेटी द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम के समीप भाजपाई इकट्ठा हुए. जहां से तिरंगा यात्रा का आगाज किया गया. हाथों में तिरंगा लिए भाजपाइयों ने भारत माता की जय के नारों के साथ यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा के दौरान भगवान बिरसा मुंडा व अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. एनएच-75, रेलवे स्टेशन, पवन चौक, भगत सिंह चौक, भारत भवन, बाटा रोड आदि क्षेत्रों के अलावे टोकलो, बाइपीड़, जयपुर, केरा आदि क्षेत्रों भ्रमण किया. मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़गी, अशोक दास, सुरेश साव, श्रीमती मालती गिलुवा, दीपक सिंह, संजय पासवान, अनूप दूबे आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

आनंदपुर : विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाये

आनंदपुर के भालूडुंगरी चौक से उच्च विद्यालय आनंदपुर तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी. भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा झंडा के साथ रैली में शामिल हुए. ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी दी. कार्यकर्ताओं ने घरों में तिरंगा झंडा भी लगाया. दूसरी ओर, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय, राजआनंदपुर के छात्रों ने विद्यालय से आनंदपुर शहरी क्षेत्र होते हुए बाजार टांड तक तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान छात्रों ने देशभक्ति नारा लगाया. मौके पर राजकिशोर महतो, किशोर डागा, रामकृपाल प्रधान, कलिंदर नायक, कन्हैया सिंहदेव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola