बाइक चुराकर निकला था आरोपी, लेकिन रास्ते में फंस गई बाइक और खुल गया पूरा राज
गोइलकेरा के महादेवशाल श्रावणी मेले से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के तीन दिनों के अंदर बरामद करते हुए चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
गोइलकेरा: गोइलकेरा के महादेवशाल श्रावणी मेले से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के तीन दिनों के अंदर बरामद करते हुए चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी गौरव हुरद (23), पिता स्व. महाबीर हुरद, निवासी क्रिस्तान टोली, थाना गोइलकेरा को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
आपके शहर में
17 अगस्त को दर्ज कराई प्राथमिकी
विगत रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि गोइलकेरा के कुला ग्राम निवासी गौरांग प्रधान अपनी होंडा साइन बाइक (संख्या-JH06K 2758) से महादेवशाल श्रावणी मेले में आए थे. बाइक को उन्होंने सड़क किनारे खड़ा किया था. जहां से बाइक चोरी कर ली गई थी. सोमवार 17 अगस्त को गोइलकेरा थाने में उन्होंने इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई थी. थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा के नेतृत्व में पुलिस इस मामले की छानबीन करते हुए चोरी के आरोपी तक पहुंची. जिसके बाद चोरी की गई बाइक बरामद करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त गौरव हुरद को गिरफ्तार कर लिया गया.
Also read: मुख्य मार्ग पर पड़ा पेड़ बना खतरा, हो सकती है दुर्घटना
नाले में फंसी बाइक
बताया गया कि चोरी के बाद आरोपी द्वारा बाइक को मेन रोड के बजाय पुराना गोइलकेरा के रास्ते लाया जा रहा था. रास्ते में नाले में बाइक फंस गई थी और उसे निकालने में वह विफल रहा. सूचना मिलते ही पुलिस ने पुराना गोइलकेरा से बाइक को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया.
Also read: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 6 बच्चों का पिता दोषी, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा...
Also read: लगातार हो रही बारिश से 88 घर तबाह, लोग परेशान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए