Jharkhand Woman Murder: पति के मौत के बाद अकेली रह रही थी महिला, सुबह गांव के बाहर मिला शव

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा के पासुबेड़ा गांव में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई. पुलिस पैसे के लेनदेन के विवाद को हत्या की मुख्य वजह मानकर जांच कर रही है.

विज्ञापन

चाईबासा: मुफस्सिल थानांतर्गत पासुबेड़ा गांव में 60 वर्षीय पानी कुई सुंडी की बदमाशों ने पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. घटना बुधवार रात्रि की है. गुरुवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों ने मृतका की पहचान की. ग्रामीण मुंडा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

10 हजार का था उधार

जानकारी के अनुसार, पानी कुई सुंडी के पति ओड़िया सुंडी की दो महीने पहले बीमारी से मौत हुई है. निःसंतान होने के कारण वह अकेली रहती थी. मृतका ने गांव के सोंगा सुरीन से 10 हजार रुपये उधार लिये थे. पैसे नहीं चुका पाने के कारण दोनों के बीच विवाद चल रहा था. ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि इसी रंजिश के चलते सोंगा सुरीन ने वारदात को अंजाम दिया है.

Also read: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 6 बच्चों का पिता दोषी, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा...

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी. हत्या के आरोपियों की धरपकड़ के लिए सुराग तलाशे जा रहे हैं. पुलिस ने कहा कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है. जल्द ही संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Also read: बारिश को लेकर पटरी व पुल-पुलिया की बढ़ाई गयी सुरक्षा, ट्रेनों की रफ्तार की गयी धीमी

Also read: थाना प्रभारी के नाम से बनी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, क्यूआर भेज मांगे इतने पैसे


विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola